logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुणाल राउत की मुश्किलें और बढ़ी, वीर सावरकर का पुतला जलाने मामले में एकआईआर दर्ज


नागपुर: महाराष्ट्र युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल राउत (Kunal Raut) की मुश्किलें बढ़ गई है। विश्वविद्यालय परिसर में वीर सावरकर (Veer Sawarkar) का पुतला जलाने मामले में पुलिस ने एकआईआर दर्ज कर लिया है। विध्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. शुभाष चौधरी के निर्देश पर कुल सचिव डॉ. राजू हिवसे की शिकायत पर अंबाझरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि, विश्वविद्यालय परिसर में वीर सावरकर की एक लघु फिल्म दिखाई गई थी। इसी के विरोध में एक फ़रवरी को कुणाल राउत की अगुवाई में युवक कांग्रेस ने विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन किया था। जहां कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर का पुतला जलाया था।

भाजपा ने किया वीसी का घेराव 

युवक कांग्रेस अध्यक्ष की इस हरकत से भाजपा युवा मोर्चा आक्रामक हो गया। घटना के दूसरे दिन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु का घेराव कर कुणाल राउत के खिलाफ मामला करवाने की मांग की। उस दौरान कुलपति ने थाने में शिकायत दर्ज करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, आश्वासन के बाद जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो गुरुवार को युवा मोर्चा ने दोबारा आंदोलन किया जिसके बाद अंबाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया।

सावरकर से डी.लिट् की उपाधि लें वापस

कुणाल राउत के ऊपर दर्ज एफआईआर के खिलाफ आंदोलन युवक कांग्रेस ने भी आंदोलन किया। युवक कांग्रेस ने विश्वविद्यालय में सावरकर की विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसी के साथ कुलगुरु से 1942 में विश्वविद्लाय द्वारा सावरकर को दी गई डी.लिट् की उपाधि को वापस लेने की मांग भी की।