logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुनबी को मिला तेली और माली समाज का साथ, मराठा को ओबीसी में आरक्षण देने का किया विरोध 


नागपुर: मराठा समाज ने ओबीसी में आरक्षण देने की मांग की है। इस मांग के बाद लगातार ओबीसी कैटेगरी में शामिल जातियां विरोध कर रही हैं। कुनबी महासंघ ने इस मांग को लेकर नागपुर के संविधान चौक पर तीन दिनों से आंदोलन कर रही है। कुनबी समाज के इस आंदोलन को तेली और माली समाज का भी समर्थन मिल गया है। तेली समाज ने प्रेस वार्ता कर कुनबी समाज के शुरू आंदोलन को समर्थन देते हुए मराठा को कुनबी का जाती प्रमाणपत्र देने का विरोध किया है।

मंगलवार को सर्वदलीय तेली समाज की बैठक सिविलाइंस स्थित जवाहर विद्यार्थी गृह में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किये गए। जिसमें मराठा समुदाय को ओबीसी के आरक्षण से आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। दूसरा बिहार की तर्ज पर ओबीसी समुदाय की जातिवार जनगणना करायी जाये और तीसरा संविधान चौक नागपुर में कुनबी ओबीसी समाज की सभी शाखाओं के चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन शामिल रहा। बैठक के बाद समाज के नेता संविधान चौक पहुंचे और समर्थन की चिट्ठी सौंपी।