logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अवैध रूप से पेड़ कटाई के मामले में ज़मीन मालिक पर मामला दर्ज


नागपुर:पेड़ कटाई मामले में नागपुर की जरीपटका पुलिस ने आखिरकार जमीन मालिक और जेसीबी चालक पर मामला दर्ज कर लिया है. दोनों पर आरोप है की उन्होंने नारा श्मशान घाट के पास 4-5 एकड़ में बिना अनुमति जेसीबी से करीब 1 हजार पेड़ों को जड़ सहित उखाड़ दिया. मामला गरमाने के बाद दोनों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. नागपुर के नारा श्मशान घाट के पास 4-5 एकड़ में बिना अनुमति जेसीबी से करीब 1 हज़ार पेड़ों को जड़ सहित उखाड़कर उन्हें काटने के आरोप में जरीपटका पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। जिनआरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें जमीन मालिक दुर्गाप्रसाद मैकूलाल जायस्वाल और जेसीबी चालक का समावेश है।आरोपियों ने पेड़ कटाई का कारनामा 22 से 26 फरवरी के दरमियान किया। दोनों आरोपियों पर 28 फरवरी को मनपा के उद्यान अधीक्षक अमोल चोरपगार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, उद्यान अधीक्षक अमोल चौरपगार ने जरीपटका थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि नारा रोड पर नारा श्मशान घाट के बगल में नाले से लगकर खुली जमीन पर विविध प्रजाति के पेड़ों की अवैध तरीके से कटाई की गई। जेसीबी की मदद से आरोपी दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने करीब 700 छोटे पेड़, बबूल के 17, शो बबूल के 3, नीम के 2, शेवगा के 2, किन्हीं के 1 और करंजी के 3 पेड़ सहित करीब 728 पेड़ों को जड़ सहित उखाड़ा। यह पेड़ मनपा के किसी अधिकारी की अनुमति लिए बिना ही काट डाले गए थे.