logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एलसीबी ने की कार्रवाई, मौदा बाजार से बाइक चोरने वाले चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की 20 बाइकें बरामद


नागपुर: मौदा की स्थानीय अपराध शाखा को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऐसे आरोपी को ढूंढने एवं गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है जो नागपुर से मौदा आकर प्रतिदिन मौदा के बाजार परिसर से दुपहिया वाहनों की चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक-दो नहीं बल्कि 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मौदा स्थित बाजार परिसर से लोगों के दोपहिया वाहनों की चोरी की घटना में लगातार वृद्धि हुई, जिससे पुलिस के सामने एक चुनौती खड़ी हो गयी. ऐसे में मौदा एलसीबी टीम भी चोरों की तलाश में जुट गई.

इसी बीच एलसीबी टीम को सूचना मिली कि आरोपी प्रतिदिन नागपुर से मौदा आ रहा है और बाजार से लोगों के वाहन चोरी कर रहा है. इस जानकारी के आधार पर एलसीबी टीम ने मौदा बाजार परिसर से दोपहिया वाहन की चोरी के समय के सीसीटीवी फुटेज की जांच करके आरोपी का पता लगाया. इसके बाद जब एलसीबी टीम ने माथनी टोल बूथ के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो आरोपी नागपुर से माथनी टोल बूथ पार कर मौदा की ओर जाता नजर आया.

टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और नाम पूछा तो उसने अपना नाम प्रवेश कन्हैया कंगाले बताया. इसके बाद जब उससे बाइक के बारे में पूछा गया तो आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी की है। आगे पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने मौदा से 6 और नागपुर से 14 मोटरसाइकिलें चुराई हैं। एलसीबी टीम ने मौदा और नागपुर से चोरी की 20 गाड़ियां जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.