logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नगर परिषद के पेयजल पाइपों में रिसाव, नागरिकों को मिला दूषित, 50 लोग हुए डायरिया के शिकार


नागपुर: कामठी शहर के कुछ हिस्सों में नगर परिषद की पेयजल पाइपों में रिसाव के कारण क्षेत्र के नागरिकों को दूषित पानी मिला। इस पानी को पीने से कई नागरिक उल्टी और लूज़मोशन का शिकार हो गए. लगभग 50 लोगों का कामठी उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पाइप लाइन लीकेज को लेकर नगर परिषद के मुख्य अधिकारी संदीप बोरकर ने बताया कि जिस क्षेत्र में मरीजों की संख्या ज्यादा है, वहां नगर परिषद की ओर से तीन टीमें गठित की गई हैं. यह टीमें लीकेज की मरम्मत कर रही हैं. नगर परिषद युद्ध स्तर पर काम कर रही है.

इस बीच, नगर परिषद के मुख्य अधिकारी संदीप बोरकर ने शहर के सभी नागरिकों से लिए पीने का पानी उबालकर पीने की मांग की है. नागरिकों को आश्वस्त किया गया है कि अगले एक-दो दिनों में पेयजल स्वच्छ एवं सुचारू हो जायेगा।

वहीं, उपजिला अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी नैना डुफारे ने भी नागरिकों से पानी को उबालकर और छानकर पीने का आह्वाहन किया है. उन्होंने बताया है कि फिलहाल सभी मरीजों की हालत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है।