logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अधिवेशन के बाद की सफाई में निकल रहीं शराब की बोतलें, वर्षों से जैसी बनी है कोई परंपरा


नागपुर: नागपुर में आयोजित 10 दिवसीय शीतकालीन अधिवेशन समाप्त हो गया है. अधिवेशन के ख़त्म हो जाने के बाद अब साफ सफाई का काम शुरु है और परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सफाई के दौरान शराब की बोतलें बरामद हो रही हैं.

शीतकालीन अधिवेशन के दौरान करोड़ों रुपये खर्च कर व्यवस्था की जाती है. विधानभवन के साथ विधायक निवास, नाग भवन, रवि भवन में व्यवस्था की जाती है. अधिवेशन के समाप्त हो जाने के बाद लगभग यह परंपरा बन चुकी है. बड़े पैमाने पर शराब की बोतले मिलती हैं. 

गुरुवार को अधिवेशन के समाप्त होने के बाद साफ सफाई का काम शुरु हुआ है. जिसमे बड़े पैमाने पर शराब की बोतलें बरामद हो रही है. नाग भवन, रवि भवन के परिसर में जगह जगह अधिवेशन के दौरान पी गयी शराब की खाली बोतलें बरामद हो रही हैं. जिन्हें सामान्य कचरे के साथ हटाया जा रहा है. 

बीते कुछ वर्षों से अधिवेशन के समाप्त हो जाने के बाद निवास की व्यवस्था की जाने वाली जगहों से शराब की बोतलों के बरामद होने की मानो परंपरा ही बन चुकी है. 

देखें वीडियो: