logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Loksabha Election 2024: शुक्रवार को पहले चरण का मतदान, वोटिंग लिस्ट में नाम है या नहीं यहां करें चेक


नागपुर: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के पहले चरण का मतदान कल यानी 19 अप्रैल को होने वाला है। चुनाव के लिए प्रशासन ने जहां अपनी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ मतदान करने के लिए लोग भी काफी उत्सुक है। इस चुनाव में कई युवा पहली बार मतदान करने वाला हैं।हालांकि, मतदान करने के लिए कहां जाना है? किस बूथ में नाम है? वोटिंग लिस्ट में नाम है की नहीं यह सवाल खड़ा रहता है। मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने एक स्वतंत्र एप तैयार किया है, इसी के साथ एक स्वतंत्र पोर्टल भी बनाया है जहां से लोग मतदान सूची में अपना नाम है या नहीं इसे चेक कर सकते है।

ऐसे ढूढ़ सकते हैं अपना नाम
वोटर्स के लिए चुनाव आयोग ने एक स्वतंत्र एप बनाया है। जहां से वह वोटिंग लिस्ट में अपना नाम और किस बूथ पर वोट करना है उसे जान सकते हैं। आयोग ने वोटर्स नाम का एप बनाया है। जहां लोग अपना वोटर आईडी नंबर से लिस्ट में अपना नाम और किस बूथ पर वोट करना है इसे जान सकते हैं। साथ ही अगर वोटरकार्ड नहीं है तो वह e-EPIC स्लिप बी भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

पोर्टल से भी कर सकते नहीं चेक 

एप के साथ चुनाव आयोग ने एक स्वतंत्र पोर्टल भी बनाया है। जहां से मतदाता अपना नाम चेक कर सकते हैं। मतदाता सबसे पहले https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं। होम पेज पर Search in Electoral Roll पर क्लिक करें। यहां क्लिक करते ही https://electoralsearch.eci.gov.in/  नया टैब खुलेगा। 



जैसे ही आप नए पेज पर जाएंगे तो आप के सामने तीन विकल्प दिखाई देंगे। जहां से आप अपना नाम सूची में खोज सकते हैं। अगर आप के पास वोटिंग कार्ड है उसका EPIC नंबर डालकर अपना नाम देख सकते हैं। अगर किसी के पास वोटिंग कार्ड नहीं है, लेकिन उसने मतदान सूची में नाम जोड़ने के फॉर्म भरा है तो वह अपनी डिटेल भरकर भी सूची चेक कर सकता है।  साथ ही फ़ोन नंबर के माध्यम से भी नाम मतदाता लिस्ट में है नहीं जान सकते हैं।