logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मराठा आरक्षण से राज्य परिवहन निगम को करोड़ो का नुकसान, आधे रास्ते से लौट रही बसें


नागपुर: मराठा आंदोलन के हिंसक प्रदर्शनों के बाद से लगातार एसटी बसों को निशाना बनाया जा रहा है। पक्षिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई बसों में आगज़नी और तोड़ फोड़ की घटनायें सामने आने के बाद नागपुर से चलने वाली एसटी बसो पर अस्थायी रोक लगा दी गई जबकि कुछ बसों को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ रहा है।

मराठा आंदोलन का असर गत चार दिन से नागपुर से मराठवाड़ा क्षेत्र जाने वाली बसों पर देखने को मिल रहा है। 28 से 30 अक्टूबर तक 10 हजार किमी से ज्यादा की फेरियां प्रभावित हुई थी.

नागपुर से पंढरपुर के लिए 2 बसें भेजी थी, लेकिन इन बसों को पुसद से वापस बुलाने के कारण 970 किमी बस कम चली. इसी तरह अंबेजोगाई के लिए भेजी 2 बसें दारव्हा से वापस आने के कारण 614 किमी कम चली। सोलापुर के लिए फेरियां भेजी गई थी, जो 667 किमी आगे न जाते हुए उमरखेड से वापस आ गई।

संभाजीनगर के लिए गई 2 बसें अकोला से वापस बुलाने से 519 किमी का सफर अधूरा छोड़ आईं। पुणे के लिए भेजी 4 बसों को चिखली से वापस लाना पड़ा है, जिसके कारण 15 सौ किमी से ज्यादा का सफर नहीं कर सकीं।