logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: परिवार से विरोध कर किया प्रेम विवाह, शादी न चलने पर युवती ने की आत्महत्या


नागपुर: शहर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने परिवार के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया.  प्रेम विवाह विफल होने पर उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  मृतक लड़की की पहचान रामटेकेनगर निवासी सिमरन लक्ष्मण महाकाले (22) के रूप में हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिमरन महाकाले बेसा में एक पैथोलॉजी क्लिनिक में कार्यरत थी. इसी बीच उसकी मुलाकात अक्षय नकोसे नामक युवक से हुई. दोनों में प्रेम संबंध बन गया. दोनों ने शादी करने का फैसला किया. लेकिन परिवार ने उनकी शादी का विरोध किया. इसलिए सिमरन और अक्षय ने शादी कर ली.  शादी के बाद सिमरन ने नर्सिंग कोर्स में एडमिशन लिया. इस बात को लेकर वह और उसका पति सहमत नहीं थे.

वह अपनी मां से शिकायत कर रही थी कि उसका पति उसके चरित्र पर संदेह के कारण उसे मारता-पीटता है. इसलिए वह घर वापस आ गई. वह अकेली रहने लगी. वह डिप्रेशन में आ गई क्योंकि उसकी लव मैरिज टिक नहीं पाई.

शुक्रवार शाम को सिमरन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में अजनी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.