logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्यार, पैसा और जेल; जरीपटका पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को किया गिरफ्तार


नागपुर: युवक को तलाकशुदा युवती से प्यार हो गया। दोनों ने साथ रहने का तय किया। युवक-युवती को हाईटेक जीवनशैली जीने का शौक। इसको पूरा करने के लिए दोनों ने कार चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। प्रेमिका दिन में भिखारी बनकर रेकी करती, रात में प्रेमी उस वाहन को चुरा लेता। कई दिनों से ऐसे चोरी करने के बाद आखिर दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषि उर्फ लकी मधु साहू (28, हुडको कॉलोनी) और पायल किशोर बुनकर उर्फ राजपूत (27) के रूप में हुई है। दोनों ने वाहन चोरी करने की बात भी काबुल ली है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ऋषि शाहू शहर का कुख्यात वाहन चोर है। उसका भाई गोल्डी शाहू भी वाहन चोरी के मामले में जेल में सजा काट रहा है। पिछले दिनों पांचपावली पुलिस ने उसे वाहन चोरी की घटना के सिलसिले में गोल्डी को गिरफ्तार किया था। 

ज्ञात हो कि, 21 फरवरी की रात कड़बी चौक स्थित ज्योति सोसाइटी की तमन्ना थापर (32) ने अपना वाहन अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ा कर दिया। आधी रात के बाद, ऋषि और पायल ने मिलकर उनका वाहन चुरा लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। ऋषि और पायल भिखारी के भेष में इलाके में घूमते नजर आ रहे हैं। चूंकि ऋषि सराय में था इसलिए पुलिस ने उसे पहचान लिया। 

इसके बाद जरीपटका पुलिस ने बिना देर किये हुए ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी निशानदेही पर पायल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सीताबर्डी व जरीपटका थाना अंतर्गत दो और वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीनों वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।