logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अनैतिक संबंध में आड़े आ रहे बच्चे को प्रेमी ने की हत्या, नरखेड़ की घटना


नागपुर: प्यार के रास्ते में आड़े आ रही प्रेमिका के बेटे को उसके प्रेमी ने गला रेत कर मार डाला. नरखेड थाने में अनैतिक संबंध के चलते हत्या की घटना का खुलासा हुआ। मृतक बच्चे का नाम शुभम है। आरोपी का नाम प्रवीण हिरोडकर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शुभम गांव में अपनी विधवा मां के साथ रहता था। शुभम पढ़ाई करता था और उसकी माँ खेतो में काम कर जीवन यापन करती थी। वहीं शुभम के पिता का निधन हो गया है। आरोपी प्रवीण किसान है और अविवाहित है। महिला अपने खेत में काम करने जाती थी, इसी बीच प्रवीण के महिला से संबंध हो गए। आरोपी ने महिला से दोस्ती की और उसे झांसे में ले लिया। वह मदद करने का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए।

आरोपी और महिला खेत में काम करने के दौरान संबंध बनाते। कुछ ही दिनों में गांव में महिला और प्रवीण के प्रेम प्रसंग की चर्चा होने लगी। यह बात शुभम के कानों तक पहुंची, तो उसने अपनी मां को प्रवीण से बात नहीं करने को कहा, हालांकि, माँ ने केवल दोस्ती की बात कही। एक दिन जब शुभम घर पर नहीं था तो प्रवीण घर आ गया। जब दोनों घर में थे तब शुभम घर आ गया। 

माँ को प्रवीण के साथ अकेल देखकर शुभम आग बबूला हो गया। उसने प्रवीण और माँ को गलियों दी। मां का अफेयर चल रहा है, उसने बार-बार प्रवीण से संबंध तोड़ने का आग्रह किया। मां के प्रेमी प्रवीण ने शुभम को रिश्ते में दखलअंदाजी न करने की धमकी दी थी। गुरुवार को शुभम ने प्रवीण से अवैध संबंध का विरोध करते हुए अपनी मां से मारपीट की। वह रोते हुए घर से निकल गई। उसी समय प्रवीण उसके घर आ गया। उसने शुभम को समझाने की कोशिश की। हालांकि, यह देख कि वह नहीं सुन रहा था, उसने शुभम की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव में जोरदार चर्चा होने लगी। इसलिए नरखेड़ पुलिस ने इस घटना की खबर फैलाते हुए आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया।