logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

प्रेमी ने प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर की वायरल, पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार


नागपुर: कन्हान थाना अंतर्गत एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी तोड़ने के लिए उसकी निजी और आपत्तिजनक तस्वीरों को इंस्टाग्राम में पोस्ट कर दी। यही नहीं आरोपी ने युवती के होने वाले पति को भी तस्वीरें भेज दी। इसके कारण युवती की शादी टूट गई। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जहां पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोपाल कराटे कराटे का टीचर है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती और आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते हैं। शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। आरोपी युवती को विभिन्न जगह लेकर गया और उसके साथ संबंध बनायें।

आरोपी युवती के साथ अपने क्लास के अन्य छात्राओं पर भी गलत नज़ारे रखता था। आरोपी ने कराटे सिखने आने वाली छह छात्राओं के साथ भी शोषण किया था। वह सभी को अलग अलग जगह ले जाकर उन के साथ बलात्कार करता। इन्ही मे से एक युवती की अचानक तबियत ख़राब हो गई। इसके बाद सारा राज खुला। इसके बाद युवतियों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इसके बाद आरोपी छह महीने तक जेल में रहा। आरोपी के जेल में जाने के बाद पीड़ित युवती ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। 15 दिन पहले आरोपी जेल से बाहर निकला। उसे पता चला की युवती की शादी फिक्स हो गई है। वह पीड़िता से मिला और शादी तोड़ने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालने की धमकी दी।

युवती ने उसको नजरअंदाज किया। इसके बाद आरोपी ने सकी निजी और आपत्तिजनक तस्वीरों को इंस्टाग्राम में पोस्ट कर दी। यही नहीं आरोपी ने युवती के होने वाले पति को भी तस्वीरें भेज दी। इसके कारण युवती की शादी टूट गई। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।