logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

माँ के प्रेमी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: हुडकेश्वर थाना अंतर्गत माँ के प्रेमी द्वारा 12 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की माँ की शिकायत पर आरोपी अमोल सूरदास घरडे (32,न्यू सूरज नगर, भंडेवाडी) निवासी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माँ और आरोपी पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में रह रहे थे। 10 जनवरी 2022 को आरोपी फरियादी के घर में नहीं रहने पर पहुंचा। और नाबालिग के साथ बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस धमकी से नाबालिग बच्ची डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

बच्ची के किसी को कुछ नहीं बताने पर आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह लगातार उसके साथ बलात्कार करने लगा। इसी बीच बच्ची के माँ को शक हुआ। उसने नाबालिग को विश्वास में लेकर पूछताछ की। इसके बाद बच्ची ने उसके साथ लगातार हो रहे अत्याचार की बात माँ को बताई। बच्ची ने बताया की आरोपी पिछले एक साल से उसके साथ अत्याचार कर रहा है। इसके बाद पीड़िता नाबालिग के साथ हुडकेश्वर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।