logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maha Kumbh Nagpur Special Train: कुंभ मेला 2025 के लिए नागपुर मंडल से चलेंगी 8 विशेष ट्रेनें


नागपुर: सेंट्रल रेलवे के नागपुर मंडल ने प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक होने वाले कुंभ मेले के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए नागपुर और दानापुर के बीच 8 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें तीर्थ यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने में सहायक होंगी।

विशेष ट्रेनों का विवरण:

ट्रेन संख्या 01217 (नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल):

यह ट्रेन नागपुर से 26 जनवरी, 5 फरवरी, 9 फरवरी और 23 फरवरी 2025 को सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (कुल 4 ट्रिप)

ट्रेन संख्या 01218 (दानापुर-नागपुर कुंभ मेला स्पेशल):

यह ट्रेन दानापुर से 27 जनवरी, 6 फरवरी, 10 फरवरी और 24 फरवरी 2025 को शाम 4:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7:30 बजे नागपुर पहुंचेगी। (कुल 4 ट्रिप)

इन ट्रेनों का रुकाव नरखेड़, अमला, बैतूल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, चुनार, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा पर होगा।

कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों 01217 और 01218 के लिए आरक्षण 20 दिसंबर 2024 से सभी पीआरएस केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर विशेष शुल्क के आधार पर शुरू होगा। इन ट्रेनों के सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच अनारक्षित श्रेणी में चलेंगे, जिनके टिकट UTS के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।

यात्रा के लिए विशेष जानकारी:

इन विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और स्टॉपेज के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES ऐप डाउनलोड करें। कुंभ मेले के दौरान चलने वाली इन विशेष ट्रेनों से हजारों तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा सुखद और सरल बनेगी।