logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Mahakumbh 2025: वीकेंड पर बढ़ी प्रयागराज में भीड़, सडको पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम; विदर्भ के हजारों लोग फंसे


नागपुर: मौनी अमावस्या में आई भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से पांच फ़रवरी तक प्रयागराज नहीं आने का आवाहन किया था। हालांकि, जैसे ही पांच फ़रवरी की तारीख गई, एक बार फिर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। आलम ऐसा हो गया है कि, प्रयागराज शहर सहित जिले को देश के अन्य राज्यों सहित जिलों को जोड़ती है, उसमें कई किलोमीटर लंबा जाम दिखाई दे रहा हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ को देखते प्रयागराज प्रशासन ने लोगों से 12 फ़रवरी तक महाकुंभ क्षेत्र में नहीं आने का किया आवाहन किया है। वहीं उपराजधानी नागपुर सहित विदर्भ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए निकले हैं, लेकिन जाम के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।