logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Mahakumbh 2025: VHP लगाएगा लंगर, 45 दिनों तक रोजाना 15 हजार साधु-संतों और भक्तों को खिलाएगा खाना; जनता से सहभागिता का किया आवाहन


नागपुर: प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होने वाली है, जो 26 फ़रवरी तक चलेगा। 45 दिन चलने वाले इस पर्व में 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना जताई है रही है। हार बार की तरह इस बार भी विश्व हिन्दू परिषद ने कुंभ में अन्नकूट सेवा करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत वीएचपी पुरे महाकुंभ के दौरान लंगर लगाकर आने वाले साधू-संतो और भक्तों को भोजन कराया जाएगा। लंगर के माध्यम से रोजाना 15 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन कराया जाएगा। वीएचपी ने आम जनता से दान के माध्यम से इस पवित्र कार्य में शामिल होने का आवाहन किया है। 

गुरुवार को आयोजित प्रेससवार्ता में विश्व हिन्दू परिषद् के महाराष्ट्र और गोवा क्षेत्र महामंत्री गोविन्द शेंडे ने जानकारी देते हुए कहा कि, "12 वर्ष बाद प्रयागराज में महाकुंभ मेला लग रहा है। जहां वीएचपी को 14 एकड़ जमीन जो है आरक्षित की गई है, जिसमें साधु-संतो, भक्तों के लिए व्यवस्था की गई है।" वहीं हार बार की तरह इस बार भी अन्नकूट का आयोजन भी शामिल है।"

शिंडे ने बताया कि, "इस बार इसकी जिम्मेदारी वीएचपी विदर्भ प्रांत ने ली है। 45 दिन लंगर लगाकर हम रोजाना 15 हजार साधू-संतों और लोगों को खाना खिलाया जाएगा।" शेंडे ने आम जनता से इस कार्य से जुड़ने का आवाहन किया है.