logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, नागपुर विभाग में 504 परीक्षा केंद्र पर 1.58 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। आज मंगलवार से यह परीक्षा शुरू हुई। नागपुर विभाग में 504 केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी स्ट्रीम के 1.58 लाख  छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग बेहद सतर्क है।संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ केन्द्रो पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस परीक्षा के दौरान नकल पर नजर रखने के लिए विशेष उड़नदस्ते का भी गठन किया गया है।

४४ उड़न दस्ते भी तैयार 

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है, जो 18 मार्च तक चलेगी। नागपुर विभाग ने परीक्षा देने के लिए छह जिलों में 504 केंद्र बनाएं हैं। जिनमें 1 लाख 58 हजार छात्र परीक्षा दें रहे हैं। विभाग के कुल केन्द्रो में 104 केंद्र अति संवेदनशील हैं। जिसपर विभाग की कड़ी नजर हैं। एक तरफ यहां पुलिस की तैनाती की गई है, वहीं दूसरी तरफ ड्रोन से भी इसकी निगरानी की जा रही है। परीक्षा के दौरान नजर रखने के लिए ४४ उड़न दस्ते भी तैयार किये गए हैं। 

नागपुर जिले के 64 हजार 340 छात्र शामिल 

विभाग में सबसे ज्यादा छात्र नागपुर जिले से हैं। जारी आकड़ो के अनुसार, नागपुर जिले में 64 हजार 340 छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। वहीं भंडारा जिले के 17 हजार 60 छात्र, चंद्रपुर जिले में 28 हजार 303, वर्धा जिले में 16 हजार 276, गड़चिरोली जिले में 13,424 और गोंदिया जिले में 18,834 छात्र परीक्षा में बैठे हैं।