logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 बोर्ड का परिणाम 21 मई को होंगे घोषित


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) 21 मई को दोपहर 1 बजे कक्षा 12 बोर्ड का परिणाम घोषित करेगा। एक बार जारी होने के बाद, महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे। 

MSBSHSE कक्षा 12 की परीक्षाएँ 21 फरवरी से 19 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। एमएसबीएसएचएसई द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल राज्य में एचएससी परीक्षा के लिए कुल 15,13,909 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 8,21,450 लड़के और 6,92,424 लड़कियां शामिल हैं।

सात लाख 60,046 छात्रों के साथ, विज्ञान स्ट्रीम में एचएससी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है, इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम में 3,81,982 छात्र और कॉमर्स स्ट्रीम में 3,29,905 उम्मीदवार हैं।

पिछले साल महाराष्ट्र एचएससी परीक्षाओं में, कोंकण जिले में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया था। अकेले उस क्षेत्र से 96.01 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।