logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Budget 2024: विदर्भ को फिर मिली निराशा! पुरानी योजनाओं को सजाकर फिर किया पेश


नागपुर: वित्तमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को राज्य का अतिरिक्त बजट पेश किया। अपने एक घंटे तीन मिनट के लंबे भाषण में उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं, किसानों, युवाओं और छात्रों को लेकर कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की। जिसमें महिलाओं को 1500 रूपये देने, किसानों को मुफ्त बिजली सहित कई योजना शामिल रही। बजट से विदर्भ की जनता ने बड़ी आस लगाई हुई थी। उन्हें उम्मीद था कि, इस बार विदर्भ के विकास के लिए सरकार की तरफ से बड़ी घोषणा हो सकती है। हालांकि, इस बार भी विदर्भ खाली हाथ ही रहा। बजट में वित्तमंत्री ने पुरानी घोषणाओं को नए से सजाकर फिर पेश कर दिया। 

देखें विदर्भ के लिए सरकार की घोषणा:


  • वैनगंगा-नलगंगा प्रकल्प से गोसीखुर्द बांध के 65.57 TMC पानी का नियोजन किया जाएगा 
  • नियोजन से नागपुर, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, वाशिम, अमरावती में 3 लाख 71 हजार 277 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का लाभ.
  • कपास, सोयाबीन उत्पादकता  बढ़ाने के लिए  341 करोड़ रुपये की निधि, विदर्भ के लाखो किसानो को फायदा होगा 
  • नागपुर, अमरावती, यवतमाल के आईटीआई कॉलेजो में सेंट्रल ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना 
  • अमरावती, बुलढाणा, वाशिम, वर्धा, भंडारा, गडचिरोली में 430 बेड का नया मेडिकल अस्पताल 
  • अमरावती, बुलढाणा, वाशिम, वर्धा, भंडारा, गडचिरोली में 100 प्रवेश क्षमता का मेडिकल कॉलेज 
  • विदर्भ के सभी महानगरपालिका में PM-E बस योजना लागू 
  • वर्धा-अमरावती स्थित धर्मादाय आयुक्त कार्यालय का सवा सौ करोड़ में नवीनीकरण 
  • नागपुर जिले के रामटेक मंदिर के विकास के लिए 211 करोड़ निधि की घोषणा 
  • नागपुर जिले के मौदा में बाबा जुमदेवजी के स्मारक का निर्माण, 77 करोड़ की निधि मंजूर 
  • अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी में श्री संत रूपलाल महाराज का स्मारक का निर्माण