logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

धूमधाम से मनाया गया महाराष्ट्र दिवस, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा- नौ महीने से राज्य के विकास का कर रहे काम


नागपुर: उपराजधानी में महाराष्ट्र स्थापना दिन (63th Maharashtra State Hood Day) धूमधाम से मनाया गया। सोमवार सुबह उपमुख्यमंत्री और पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने (Devendra Fadnavis) कस्तूरचंद पार्क में ध्वजारोहण कर मनाया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि, "पिछले नौ महीने से हम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व में राज्य के विकास का काम कर रहे हैं।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "1960 में महाराष्ट्र राज्य की स्थापना के बाद, महाराष्ट्र ने इतनी प्रगति की है कि पूरे देश को ईर्ष्या होनी चाहिए। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 9 महीने पहले प्रदेश में आई सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कोशिश की है। इसके बाद हमारी नीति राज्य को गतिशील रूप से विकसित करने की है।"

फसल नुकसान पर किसानों को मदद

पिछले कुछ दिनों से राज्य में जोरदार बारिश जारी है। बेमौसम बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान विदर्भ के किसानों को हुआ है। विदर्भ के तमाम जिलों में हुई बारिश से खड़ी फसल बर्बाद हो गई। इस दौरान फडणवीस ने बेमौसम बारिश को बड़ी चुनौती करार देते हुए किसानों के लिए लिए गए निर्णयों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा, सरकार किसानो के साथ खड़ी है।