logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज्य में 'लोकसंवाद यात्रा' निकलेगी कांग्रेस, आम चुनाव के पहले केंद्र के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास


नागपुर: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की सफलता और हाल ही में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्य्ता बहाल होने के बाद से कांग्रेस पार्टी (Congress) उत्साह से भरी नजर आरही है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर लोक संवाद यात्रा (Lok Samvad Yatra) निकालने का निर्णय लिया है। तीन सितंबर से यह यात्रा शुरू होगी। इस राज्य भर में निकले जाने वाली इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ राज्य भर में माहौल बनाएगी। 

इस यात्रा को लेकर बीते दिनों राजधानी दिली और मुंबई में बैठक हुई। जिसमें यात्रा के रूट और समन्वय को लेकर चर्चा की गई। पदयात्रा की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट, पृथ्वीराज चव्हाण आदि नेताओं को सौंपी गई है. कोंकण संभाग के लिए जिलेवार समन्वयक नियुक्त किए गए हैं और उपरोक्त प्रमुख नेताओं को एक-एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख धार्मिक स्थल से यात्रा की होगी शुरुआत 

तीन सितंबर से शुरू होने वाली यह यात्रा 12 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता राज्य के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों से इसी शुरुआत करेंगे। यात्रा मार्ग पर झंडे, मेहराब, पट्टिकाएं लगाई जाएंगी और सभा स्थल पर नेताओं और तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर इस यात्रा को करने का निर्णय लिया है। 

लोगों के साथ खड़े दिखाई देने का प्रयास

लोकसभा चुनाव में अभी आठ महीने का समय बचा हुआ है। इसी को देखते हुए कांग्रेस राज्य के अंदर केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में लगी हुई है। इस कारण यह जनसंवाद यात्रा निकाली जा रही है। यही नहीं  इस यात्रा के जरिये कांग्रेस यह दिखाना चाहती है कि, वह महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण, ईडी-सीबीआई की मनमानी, सांप्रदायिक दंगे जैसे मुद्दों पर लोगों के साथ है।