logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र एफडीआई में शीर्ष पर, भारत के कुल निवेश में 52.46% की हिस्सेदारी


नागपुर: महाराष्ट्र ने एफडीआई में लगातार तीसरी बार भारत के कुल एफडीआई का अधिकतम निवेश यानी 52.46% हासिल कर लिया है। महाराष्ट्र पिछले दो वर्षों से लगातार एफडीआई में नंबर 1 स्थान पर है।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अनुसार, महाराष्ट्र अन्य राज्यों के बीच नंबर एक स्थान पर बना हुआ है। महाराष्ट्र को अप्रैल से जून 2024-25 की पहली तिमाही में 70,795 करोड़ रुपये का एफडीआई प्राप्त हुआ है।

पड़ोसी राज्य कर्नाटक 19,059 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करके दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली 10,788 करोड़ रुपये के साथ तीसरे, तेलंगाना 9,023 करोड़ रुपये के साथ चौथे, गुजरात 8,508 करोड़ रुपये के साथ पांचवें, तमिलनाडु 5,818 करोड़ रुपये के साथ छठे, उत्तर प्रदेश 370 करोड़ रुपये के साथ आठवें और राजस्थान 311 करोड़ रुपये के साथ नौवें स्थान पर रहा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, “अकेले महाराष्ट्र में ही अन्य राज्यों के निवेशों की कुल राशि से भी अधिक निवेश हुआ है! संक्षेप में, भारत में आए कुल ₹1,34,959 करोड़ FDI में से ₹70,795 करोड़ यानी 52.46% अकेले महाराष्ट्र में आया!”

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को 2023-24 में 12,35,101 करोड़ रुपये का एफडीआई मिला है, जो गुजरात तथा कर्नाटक के संयुक्त निवेश से भी अधिक है। इसके अलावा, महाराष्ट्र ने 2022-23 में 1,18,422 करोड़ रुपये का एफडीआई आकर्षित किया है, जो कर्नाटक, दिल्ली और गुजरात के संयुक्त निवेश से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक उनके मुख्यमंत्रित्व काल में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान महाराष्ट्र में कुल 3,62,161 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आया।

फडणवीस ने लिखा, “हमने पहले दिन से ही कहा था कि हम 5 साल का काम सिर्फ़ 2.5 साल में कर देंगे! तो, सिर्फ़ 2 साल और 3 महीने में, हमने ₹3,14,318 करोड़ का निवेश लाया है! और अभी भी, दूसरी तिमाही के आंकड़े आने बाकी हैं।”