logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

16 अप्रैल को नागपुर और 18 जून को अमरावती में महाविकास अघाड़ी की रैली, जुटेंगे तीनों दलों के दिग्गज नेता


नागपुर: क़स्बापेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली जीत के बाद महाविकास अघाड़ी नेताओ के हौसले बुलंद है। एक साथ मिलकर जिस तरह से तीनों दलों के नेताओं में चुनाव में प्रचार किया उससे उन्हें लगने लगा है कि, भाजपा को चुनाव में हराया जा सकता है। इसी के मद्देनजर क़स्बापेठ पर किए प्रयोग को राज्य भर में करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर एमवीए ने राज्य भर में संयुक्त सभा लेने का निर्णय लिया है।

तीन महीने में राज्य भर में सात रैली

एमवीए नेताओं ने अप्रैल महीने से जून महीने तक राज्य भर में चुनावी सभा करने का निर्णय लिया है। इसके तहत तीनों दल मिलकर तीन महिने में सात सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं विदर्भ में दो सभा होंगी। जो नागपुर और अमरावती में होगी। इन सभाओं में उद्धव ठाकरे, अजित पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित तीनों दलों के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

पूरे कार्यक्रम  की रूपरेखा

  • 2 अप्रैल 2023- छत्रपति संभाजी नगर
  • 16 अप्रैल 2023 - नागपुर
  • 1 मई 2023 - मुंबई
  • 14 मई 2023 - पुणे
  • 28 मई 2023 - कोल्हापुर
  • 3 जून 2023 - नासिक
  • 18 जून 2023 - अमरावती