logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अवैध बिजली कनेक्शन पर महावितरण डंडा, 107 लोगों पर की कार्रवाई


नागपुर: महावितरण ने अवैध बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। इसी के मद्देनजर बीते पांच दिनों विभाग ने 107 ग्राहकों के यहां की 31.46 लाख की बिजली चोरी पकड़ी है। इसी के साथ पांच ग्राहकों के यहां करीब 1.3 लाख की बिजली खपत में अनियमितता पाई गई है। इसी के साथ महावितरण के मुख्य अभियंता दिलीप दोडके ने आने वाले दिनों में अभियान को और तेज करने की बात कही है। 

महावितरण को शहर के कई हिस्सों में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। इसी को देखते हुए विभाग ने शहर के विभिन्न हिस्सों में चार सितंबर से सर्च अभियान शुरू किया। सिविल लाइंस डिवीजन में संघर्ष नगर, महल डिवीजन में लश्करी बाग और यशोधरा नगर, ताज बाग और हसन बाग, गांधी बाग डिवीजन में मोमिनपुरा और अंसार नगर और कांग्रेस नगर डिवीजन में जयताला, हुडकेश्वर में यह अभियान शुरू किया गया। इस दौरान अधिकारीयों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी भी तैनात किये गए।

भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत करीब 31.65 लाख के 107 बिजली घोटाले उजागर हुए हैं। इसके अलावा धारा 126 के तहत 5 स्थानों पर करीब 1.3 लाख की बिजली खपत में अनियमितता पाई गई है। इस मामले में संबंधित ग्राहकों को बिजली चोरी का जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया है. बिजली चोरी दस्ते की कार्रवाई से चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।