logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महावितरण जल्द लगाएगा स्मार्ट मीटर, बिजली उपभोक्ता लागत को कर सकेंगे नियंत्रित


नागपुर: राज्य भर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे बिजली उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के अनुसार बिजली खपत की लागत निर्धारित करने का अधिकार मिलेगा और ये मीटर कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से चालू हो जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बिजली उपभोक्ताओं को गुणात्मक व ग्राहकोन्मुखी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत, महावितरण ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है जो ग्राहकों को बिजली की लागत पर पूर्ण नियंत्रण देगा।

राज्य में 2 करोड़ 41 लाख उपभोक्ताओं 

  • मौजूदा पारंपरिक मीटरों को बदल कर लगाए जाएंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर
  • नियमित रूप से बिजली की भी रहेगी खपत
  • बिजली उपभोक्ता मोबाइल फोन की तरह बिल का भुगतान कर सकेंगे
  • ग्राहकों को बिजली पर खर्च की रहेगी जानकारी

ग्राहकों को यह नया प्रीपेड स्मार्ट मीटर मुफ्त में मिलेगा। इन मीटरों की लागत केंद्र सरकार और महावितरण द्वारा प्राप्त सब्सिडी से पूरी की जाएगी। 

अचानक नहीं कटेगी बिजली 

जब प्रीपेड स्मार्ट मीटर में ग्राहक द्वारा भुगतान किया गया पैसा खत्म हो जाएगा, तो बिजली आपूर्ति बाधित होगी। लेकिन चूंकि ग्राहकों को पहले से ही अपने मोबाइल पर बिजली की खपत का पता है और यह भी पता है कि कितना पैसा बचा है, इसलिए नए भुगतान करना आसान होगा। यदि किसी ग्राहक का आधी रात को बिजली बिल खत्म हो जाता है तो रात में अचानक बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी। शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे के बीच पैसा खत्म होने पर भी बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।