logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

अकोला में बड़ा हादसा; आरती के लिए खड़े लोगों पर गिरा पेंड, सात की मौत, 26 घायल


अकोला: जिले के बालापुर तहसील में बड़ी दुर्घटना हुई। जहां मंदिर के शेड के पर 150 साल पुराना पेड़ गिर गया। वहीं शेड के निचे आरती के लिए खड़े लोगों निचे दब गए। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से पांच की हालात गंभीर बनी हुई है। यह हादसा रविवार शाम साढ़े सात बजे के करीब हुआ।

ज्ञात हो कि, बालपुर तहसील के पारस स्थित बाबूजी महाराज संस्थान में आते हैं। रविवार को रात्रि 10 बजे संस्थान में 'दुःख मुक्ति' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। संस्थान में शाम की आरती चल ही रही थी कि अचानक तेज आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस समय श्रद्धालु मंदिर परिसर में बने टिन शेड हॉल की शरण में खड़े थे। मंदिर से सटा एक बड़ा नीम का पेड़ जो करीब 150 साल पुराना है, तूफान के कारण अचानक उखड़ कर सभा भवन पर गिर गया। इसके नीचे सभागार में 40 से 50 श्रद्धालु दब गए। 

इस भयानक हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई और अभिभूत श्रद्धालु एक-एक कर रोने लगे। बारिश और तेज हवाओं ने राहत और बचाव कार्यों में बाधा डाली। घटना की सूचना मिलने पर बालापुर पुलिस संस्थान पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। जेसीबी और एंबुलेंस को मौके पर बुलाने के बाद युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बालापुर व अकोला के जिला अस्पताल भेजा गया।

दो अज्ञात सहित पांच लोगों की मौत 

इस हादसे में उमा महेंद्र खरोड़े (50, फेकरी, दीपनगर, भुसावल), पार्वतीबाई महादेव सुशिर (55, भालेगांव बाजार, खामगांव, जिला बुलढाणा), अतुल श्रीराम आसरे (35, बाबुलगांव, अकोला), मुरलीधर बलवंत अंबरखाने (55, पारस, बालापुर, जिला अकोला), भास्कर अंबुलकर (55, शिवसेना कॉलोनी, अकोला) और 28 और 35 वर्ष की आयु के दो अज्ञात व्यक्तियों की मौत हो गई। 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। उनका इलाज सर्वपचार अस्पताल में चल रहा है।

पालकमंत्री ने दिए हर राहत बचाव के निर्देश 

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक रणधीर सावरकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री व जिला पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस को घटना की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन को निर्देश दिए। संभागायुक्त डॉ. निधि पांडे, विशेष पुलिस महानिरीक्षक जयंत नाइकनवरे, जिला कलेक्टर नीमा अरोड़ा, जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण घुगे, जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटियार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल और अस्पताल पहुंचे और मरीजों से पूछताछ की।