logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पारडी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा


नागपुर: पारडी फ्लाईओवर पर बुधवार की रात बड़ा हादसा हो गया, जहां अनाज से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर बने चौक पर पलट गया। गनीमत यह रही कि, ट्रक फ्लाईओवर से निचे नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। 

पारडी फ्लाईओवर पर बुधवार रात यह हादसा हुआ था। वारदाना भरा यह ट्रक कलमना की ओर जा रहा था उसी दौरान Flyover चौक पर ट्रक के आगे एक दुपहिया गाड़ी आ गई।  उसे बचाने के चक्कर मे अचानक ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक मार दी जिस के चलते लोडेड  ट्रक मौके पर ही पलट गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पारडी पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक में सवार ड्राइवर और कण्डक्टर को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला। इसे हादसे में उन्हें कोई भी हानि नही हुई है। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया और सड़क मार्ग को यातयात के लिए सुचारू किया।

देखें वीडियो: