logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आईटी पार्क चौक पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 से अधिक दुकानदारों का कटा चालान


नागपुर: ट्रैफिक पुलिस ने देर रात आईटी पार्क चौक से लेकर माटे चौक के बीच सड़क किनारे लगने वाली अवैध दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान करीब 25 से अधिक दुकानदारों पर चालान कार्रवाई कर दंड वसूला गया. साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों पर भी चालान कार्रवाई हुई. पुलिस ने पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट कर लोगों से भी आह्वान किया है की इस परिसर में रोड पर अपनी गाड़ियां खड़ी ना करें जिसके चलते वाहन चालकों को सड़क पर चलते समय परेशान परेशानी ना हो. 

नागपुर के सुभाष नगर चौक से माटे चौक के बीच रात के समय अवैध रूप से खाने पीने की दुकाने सजने लगती हैं. ऐसे में इस सड़क पर दोनों और वाहन पार्क होने चलते वहां पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने लगती है. ट्रैफिक पुलिस को कुछ दिनों से लोगों की इस सड़क में यातायात अवरोध होने की शिकायते मिल रही थी. 

शुक्रवार रात ट्रैफिक पुलिस ने इस सड़क मार्ग पर अवैध रूप से लगने वाली इन स्ट्रीट फूड दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई. करीब 25 दुकानदारों के खिलाफ चालान कर उन्हें दोबारा इस जगह पर दुकान नहीं लगाने की ताकीद देकर  छोड़ दिया गया. इस दौरान स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाने के लिए ही पहुंचे जिन लोगों ने सड़क किनारे ही अपने वाहन पार्क किए थे उनके खिलाफ भी चालान कार्रवाई की गई भी.

पुलिस ने पी ए सिस्टम से अनाउंसमेंट कर इस सड़क मार्ग पर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी नहीं करने का भी आह्वान नागरिकों से किया है. हालांकि ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए इस पूरे परिसर में  हंगामा मच गया था.