logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह का किया भंडाफोड़; छह नाबालिगों का किया रेस्क्यू


नागपुर: ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए लोहमार्ग पुलिस की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नागपुर रेलवे स्टेशन पर छोटे बच्चों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था और आरपीएफ की टीम ने 6 नाबालिग बच्चों को दो संदिग्ध आरोपियों के साथ हिरासत में लिया था। जांच के दौरान ये दोनों आरोपी इन छोटे बच्चों को बिहार से नागपुर तस्करी कर लाये जाने की बात का खुलासा हुआ है। लोहामार्ग पुलिस ने इस मामले में अब नागपुर के उनके तीन अन्य  साथियों की भी तलाश कर रही है।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और बचपन बचाओ नामक सामाजिक संस्था के लोगों ने 27 मार्च को 2 संदिग्ध लोगों के साथ छह नाबालिग बच्चों को हिरासत में लिया था जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए लोहमार्ग पुलिस के हवाले किया गया था। जांच के दौरान लोहमार्ग पुलिस ने इस मामले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग कर इन सभी बच्चों को बिहार से लाए जाने की बात का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने शंभू और विकास नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

यह गिरोह नाबालिग बच्चों के परिजनों को गवर्नमेंट मात्र 500 से 1000  रुपए देकर बिहार से इन बच्चों को तस्करी कर नागपुर लाया था और यहां पर इन बच्चों गिरोह के दूसरे लोगों को हैंड ओवर किया जाता था। इस मामले में जितेंद्र राजकुमार और जंबा नामक उनके तीन अन्य साथियों की तलाश भी अब पुलिस कर रही है जो कि बिहार से इन बच्चों को तस्करी कर नागपुर भेजते थे।