logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्रिकेट वर्ल्ड कप का रोमांच होगा दोगुना! T20 में खेलेंगे 20 देश, वनडे में आया 'सुपर-7' का नया नियम; देखें पूरा शेड्यूल ⁕
  • ⁕ "योग्य समय देवभाऊ देश का नेतृत्व करें, पांडुरंग से मन्नत मांगूंगा...", महायुति के मंत्री दत्तात्रय भरणे का बड़ा बयान ⁕
  • ⁕ कर्जमाफ़ी के बाद Devendra Fadnavis ने किसानों को दी बड़ी राहत, 48 हजार करोड़ का लंबित बिजली बिल माफ़ करने का किया ऐलान; दिन में मिलेगी मुफ्त बिजली ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल में कैदियों का हंगामा, जेल अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ Yavatmal: फर्जी सोयाबीन बीज बेचकर किसानों से धोखाधड़ी, बीज कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ Akola: 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति का सहायक कार्यक्रम अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, तकनीकी सहायक भी आरोपी ⁕
  • ⁕ Amravati: अपराधियों ने युवक पर हमला कर काटा हाथ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; दिन दहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: टेरर लिंक मामले में एनआईए ने चलाया सर्च ऑपरेशन, युवक से की पूछताछ


नागपुर: राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए टेरर लिंक मामले में शहर के तीन क्षेत्रों से सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हंसापुरी इलाके में एक युवक से पूछताछ भी की गई है। युवक का नाम अब्दुल मुक्तगीर है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने 2017 में फ़ोन के जरिये पाकिस्तान स्थित एक मौलवी से संपर्क किया था। शहर में एनआईए की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।

एनआईए की एक टीम गुरुवार तड़के करीब 4:00 बजे नागपुर में पहुंची। इस दौरान शहर के सतरंजीपुरा और हंसापुरी स्थित दो लोगों के यहां छापामार कार्रवाई की गई। अख्तर रजा मोहम्मद मुख्तार और अहमद रजा मोहम्मद मुख्तार नामक 2 लोगों के यहां जांच  किये जाने की जानकारी है। इन लोगों के संपर्क पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के साथ थे। इनकी व्हाट्सएप पर चैटिंग के डिजिटल सबूत एनआईए की टीम को मिले थे और उसी के चलते एनआईए की टीम नागपुर में कार्रवाई करने के लिए पहुंची। 

प्रतिबंधित संगठन जाकिर नायक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन से इन लोगों के संबंध होने की चर्चा है। एनआईए की छापामार कार्रवाई के बाद नागपुर शहर में खलबली मच गई। हालांकि दोनों ही जगह पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। फिलहाल एनआईए द्वारा कार्रवाई के संबंध में कोई भी अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।