logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाड़ी के सोनबा नगर में रासायनिक कारखाने में लगी भीषण आग, एक गंभीर, कोई जीवित हानि नहीं


नागपुर: सोनबा नगर की जेतवन कॉलोनी के पास स्थित एनर्जी पेंट एंड पुटिंग नाम के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में काम कर रहे कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। घटना के समय गोदाम में मालिक, एक महिला कर्मी और एक पुरुष कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे।

आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर छह दमकल गाड़ियां पहुंच चुकी थीं, लेकिन देर रात तक आग पर पूरी तरह से काबू पाना मुश्किल हो रहा था। घटना में एक कर्मी को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारण गोदाम में रखे पेंट और अन्य सामग्रियों के नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। 

गोदाम में रासायनिक कच्चा माल, 200 लीटर बैरल, एमटीओ, कलर पीगमेट, कैल्शियम, रायसियाम, टारपेनटेल का माल भरा हुआ था। गोदाम के मालिक राहुल रामराज दुबे,राजू शाह, श्याम सुंदर पांडेय होने की जानकारी मिली है।आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर वाडी नगर परिषद, MIDC दमकल, कमलेश्वर दमकल, वानाडोंगरि दमकल मौजूद थे। घटनास्थल पर वाडी पिआई राजेश तटकरे, पीएसआई बंडगर आदि मौजूद थे। आगे की जांच पीआई राजेश तटकरे के मार्गदर्शन में जारी है।