logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मनीष नगर रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण हुआ पूरा, आज शाम को होगा उद्घाटन


नागपुर: शहर के मनीष नगर में रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। इसका उद्घाटन आज यानी मंगलवार 28 जनवरी को शाम 6.30 बजे किया जाएगा। इस रेलवे अंडर ब्रिज का उद्घाटन समारोह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के राजस्व मंत्री एवं नागपुर जिले के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की मुख्य उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन के तुरंत बाद यह मार्ग नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा।

यह अंडरपास  पिछले कई महीनों से बनकर तैयार था, लेकिन इसे जनता के लिए शुरू करने के लिए किसी मंत्री, नेता या अधिकारी के आने का इंतजार था। पर जब इंतजार लंबा हो गया था तो इलाके की जनता ने खुद इसे शुरू करने का फैसला किया था। हालांकि, मेट्रो अधिकारियों की समझाइश के बाद इसे दोबारा बंद कर दिया था। 

ज्ञात हो कि जुलाई 2022 में इस परियोजना का भूमिपूजन किया था। हालांकि, इसके डिजाइन में बदलाव और अन्य कारणों से काम शुरू होने में एक साल का वक्त लग गया। अब, लोकार्पण के साथ ही यह आरयूबी जनता को समर्पित किया जा रहा है। 

देखें वीडियो: