logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा ने शुरू की पेड़ो की गिनती, 262 साल पुराने पीपल की पूजा से हुई शुरुआत


नागपुर: शहर के अंदर पडो की संख्या कितनी है, इसको जानने के लिए मनपा ने पेड़ो की गिनती शुरू कर दी है। सोमवार को मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी ने 262 साल पुराने पीपल के पेड़ की पूजा कर इसकी शुरुआत की।  इस दौरान मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी ने कहा कि शहरों के पर्यावरण पूरक विकास के लिए वृक्षों का संरक्षण आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए पेड़ बहुत महत्वपूर्ण हैं और शहर के पर्यावरण के पूरक विकास के लिए वृक्षों का संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए शहर में पेड़ों की गिनती जरूरी है। इससे पूर्व नगर निगम द्वारा वर्ष 2011 में प्रथम वृक्ष गणना की गई थी, जिसके अनुसार नागपुर शहर में वृक्षों की संख्या 21,43,838 है, वर्तमान में नागपुर में वृक्षों की संख्या 25 लाख से अधिक होने का अनुमान है।

नागपुर शहर 222 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और नागपुर शहर की नई वार्ड संरचना और इसमें शामिल हुडकेश्वर और नरसाला आदि गांवों को मिलाकर नए वृक्षों की गणना की जाएगी। उसके बाद आज से पेड़ों की गिनती शुरू कर दी गई है और इस साल के पेड़ों की गिनती बहुत जरूरी है। 

इस वर्ष नगर पालिका द्वारा वृक्षों की गणना के लिए अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। जीआईएस और जीपीएस पद्धति से वृक्षों की गणना की जाएगी। इसके अलावा हेरिटेज वृक्षों की संख्या, अनुमानित आयु, फोटोग्राफ आदि की जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए टेराकोन इकोटेक प्रा. लिमिटेड कंपनी को काम दिया गया है। इस कार्य में करीब 11 माह का समय लगेगा। आयुक्त श्री ने नागरिकों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की।