logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बारसू के आस पास कई गुजरातियों ने ले रही है ज़मीन, उनको फ़ायदा पहुंचाने का सरकार कर रही पाप: पटोले


नागपुर: कोंकण के बारसू में रिफाइनरी परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के बीच सियासत तेज हो गयी है.इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इसी जगह पर प्रोजेक्ट को स्थापित किये जाने की जिद को, सरकार के करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किये जाने का आरोप लगाया है. 
 
नाना पटोले नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे उन्होंने कहा की बीते कुछ वक्त में इस प्रोजेक्ट के आस पास कई लोगों ने जमीनें खरीदी है जिसमे से अधिकतर लोग गुजरात के है.ऐसे लोगों को कई जनता के पैसे से गुणा अधिक भाव देने का पाप यह सरकार कर रही है.पटोले ने कहा की किसी को भी इस प्रोजेक्ट का विरोध नहीं है लेकिन स्थानीय लोगों के सर को फोड़कर,आपराधिक मुक़दमे दर्ज कर प्रोजेक्ट लगाने की ज़िद करना ठीक नहीं है.
 
सरकार को चाहिए की वो स्थानीय लोगों से संवाद करे उनकी बात को सुने और समाधान निकाले। कोंकण के लोग पर्यावरण को बहुत महत्व देते है उनका पक्ष भी सुना जाना चाहिए। नाना ने कहा की मैं खुद वहां गया हूँ मुझसे पानी के मौसम में हजारों महिलाये मिली थी जिन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया था. 
 
हमारा शुरुवात से कहना है की इस प्रोजेक्ट का विरोध नहीं है लेकिन अगर पर्यावरण को नष्ट कर ऐसा किया जायेगा तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी।अब भी समय नहीं गया है सरकार को चाहिए की वो स्थानीय लोगों से संवाद करें।