logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रपुर, बल्लारशाह और वरोरा स्टेशन की बदलेगी सूरत, अमृत योजना के तहत होंगे विकसित 


चंद्रपुर: आने वाले कुछ दिनों में जल्द ही जिले के बल्लारशाह, चंद्रपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों काकी सूरत बदलने वाली है। रेल मंत्रालय ने अमृत भारत योजना के तहत जिले कई स्टेशनों का विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को नागपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मध्य रेलवे नागपुर मंडल के एडीआरएम हरी सिंह ने दी। 

जिले के इन स्टेशनों का होगा विकास 

सिंह ने बताया कि, नागपुर डिवीजन के अंतर्गत 30 स्टेशनों का चयन किया गया है। जिसमें चंद्रपुर जिले के चंद्रपुर, बल्लारशाह और वरोरा को अमृत योजना के तहत विकसित किया जाएगा। इन स्टेशनों को भविष्य के आधार पर विकसित किया जाएगा। 

इन सुविधाओं का होगा निर्माण 

इस योजना के तहत सभी चयनित स्टेशन मेगा अपग्रेडेशन से प्रेरित सुविधाओं से लैस होंगे। जिसके तहत इन स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म प्रदान किए जाएंगे। प्लेटफार्मों की लंबाई आमतौर पर 840 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। गिट्टी रहित ट्रेक बनेगा। इंटरनेट की सुविधा विकसित होगी। पैदल मार्ग बनेंगे। आरामदायक कुर्सियां लगाई जाएंगी। वेटिंग रूम बनाए जाएंगे और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा की जाएगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म शेड का विस्तार, कोच इंडिकेटर, अलाउंस सिस्टम, फुटओवर ब्रिज, प्रतिक्षालय, लिफ्ट, सुलभ कंपलेक्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी।