logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अवैध गुटखा, सुपारी कारोबारियों पर लगेगा मकोका


नागपुर: राज्य सरकार लगातार अवैध गुटखा व सड़ी सुपारी के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही। अब इन धंधो से जुड़े अवैध कारोबारियों पर सरकार मकोका के तहत कार्रवाई करेगी। इस बात जानकारी शुक्रवार को अन्न व औषधि प्रशासन विभाग मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम ने रविभवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

इस समीक्षा बैठक में नागपुर व अमरावती विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। अन्न व औषधि प्रशासन आयुक्त अभिमन्यु काले, सहआयुक्त वी टी पवनीकर, सहआयुक्त ए पी देशपांडे के अलावा अन्न व औषधि सहायक आयुक्त, अन्न सुरक्षा अधिकारी व औषधि निरीक्षक मौजूद थे।

चलाया जाएगा ईट राइट इनिशिएटिव अभियान  
संपूर्ण राज्य में ईट राइट इनिशिएटिव अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत क्लीन स्ट्रीट फूड हब, क्लीन एंड फ्रेश फूड एंड वेजिटेबल मार्केट, ईट राइट स्कूल, ईट राइट कैम्पस, हाइजिन रेटिंग, फोस्टैक ट्रेनिंग होगी। मिलावट रोकने के लिए जनजागृति के अलावा शिकायत दर्ज कराने की सुचारु व्यवस्था कराई जाएगी। शिकायत के लिए अन्न व औषधि प्रशासन विभाग का टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।