logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मौसम विभाग का अनुमान, अगले 24 घंटों में विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना


नागपुर: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है. कई जगह मॉनसून की जोरदार शुरुआत हो चुकी है. साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. विदर्भ के यवतमाल, वर्धा, अमरावती, बुलढाणा, वाशिम में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

इसी के साथ रत्नागिरी, पुणे, ठाणे, अहमदनगर, उस्मानाबाद, सोलापुर, लातूर, नासिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. समय पर मानसून आने के कारण किसानों ने अपना काम शुरू कर दिया है.

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 15 जून है. पूर्व के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार, अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण मानसून के समय पर इस क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है.

वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कोंकण और विदर्भ में कुछ स्थानों पर और मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है.