logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ के कई जिलों में भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने जताई संभावना, रेड अलर्ट किया जारी


नागपुर: मौसम विभाग का अनुमान है कि विदर्भ के नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, गोंदिया, भंडारा जिले में कुछ/कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 

अब तक गडचिरोली जिले में सबसे ज्यादा 183.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताते हुए विदर्भ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है। खासकर किसानों, दोपहिया वाहन चालकों और खुले स्थानों में कार्यरत लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इस दौरान नदी-नालों में जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण विदर्भ के ऊपर नमी युक्त हवाएं सक्रिय हो गई हैं, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है।