logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Vidarbha: मौसम विभाग का अनुमान, जल्द वापिस लौटेगी बारिश


नागपुर: पिछले कुछ दिनों से राज्य में बारिश नहीं हो रही है, हर कोई और खासकर किसान इसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश ने भी इस इंतजार को खत्म करने का फैसला कर लिया है.

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 13 अगस्त से एक बार फिर महाराष्ट्र में बारिश लौटेगी. मौसम विभाग ने विदर्भ और कोंकण के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, विदर्भ के 11 जिलों में से कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, मौसम ने चेतावनी दी है आज 15 को अगस्त को विदर्भ के गोंदिया, वर्धा, नागपुर, भंडारा समेत कुल मिलाकर सात जिलों में बारिश होने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी है कि अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.

हालांकि मॉनसून बेल्ट अभी उत्तर यानी अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, सबौर, गोलपारा से लेकर नागालैंड तक सक्रिय है, लेकिन अगले चार से पांच दिनों में यह सामान्य हो जाएगा.