logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मेयो को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप



नागपुर. संघ मुख्यालय और हेडगेवार भवन के बाद अब इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल और मानकापुर स्थित मेंटल अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी गई है. सोमवार की शाम 5.30 बजे के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने सिटी पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके दोनों अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी. इससे कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया. आला अधिकारियों को फोन कॉल की जानकारी दी गई. दोनों ही संस्थानों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की गई और सभी को अलर्ट रहने को कहा गया. करीब 1 महीने पूर्व भी इसी तरह का कॉल कंट्रोल रूम को आया था जिसमें संघ मुख्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद कर्नाटक से एक अपराधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी मारने की धमकी देकर फिरौती मांगी थी. लगातार धमकी भरे कॉल से पुलिस विभाग का टेंशन बढ़ गया है. सोमवार की शाम 5.30 बजे के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने 112 पर कॉल किया. उसने मेयो और मेंटल अस्पताल में बम रखा होने की जानकारी दी और कहा कि जल्द ही धमाका होगा. कंट्रोल रूम ने आला अधिकारियों को सूचित किया. तुरंत पुलिस की टीमें दोनों अस्पतालों में पहुंचीं. पूरे परिसर की छानबीन की गई लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली. दोनों ही थानों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया. इसके अलावा अस्पतालों में तैनात सुरक्षा रक्षकों को भी हर व्यक्ति की निगरानी करने को कहा गया. पुलिस का कहना है कि यह हरकत किसी शरारती तत्व की है. बम की खबर केवल अफवाह है. पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.