logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपुर में मसाले की फैक्ट्री में FDA का छापा, 95 हजार का मटन मसाला जब्त ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: अजनी थाना अंतर्गत एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम धनराज सुखदेव बावणे (48) है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रात 10.30 बजे नाबालिग युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर में बैठी हुई थी। वहीं माँ बाजू में किसी से मिलने गई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और कुछ खाने के लिए है क्या ऐसा पूछा। नाबालिग खाना देखने के लिए किचन में गई। तभी आरोपी भी उसके पीछे वहां पंहुचा और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

खुद के साथ हुई इस घटना से नाबालिग घबरा गई और भागकर बाहर आई और पूरी बात माँ को बताई। इसके बाद परिजन अजनी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।