logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंत्री हसन मुश्रीफ ने गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- हम महायुति में पर विचारधारा अलग


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री हसन मुश्रीफ ने महायुति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, हम भले ही हम महायुति में हैं, लेकिन हमारी विचारधाराएं अलग हैं।" मुश्रीफ नागपुर स्थित सरकारी मेडिकल अस्पताल के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

वहीं आगामी चुनाव में सीट बटवारे को लेकर पूछे सवाल पर मुश्रीफ ने कहा, "महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर जो सीटें तय होंगी, हम उन सीटों पर लड़ेंगे. कितने होंगे ये अभी तय नहीं है।" उन्होंने कहा कि, लोकसभा और विधानसभा चुनाव महायुति के तौर पर लड़ा जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि हम कितनी सीटों पर लड़ेंगे।"

मोदी ने नेतृत्व में दोबारा सरकार


पांचों राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों में यह शर्त है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी की जीत होगी. मुश्रीफ ने कहा कि रविवार को पता चल जाएगा कि किस राज्य में कौन सत्ता में आएगा। हालांकि विरोधी कह रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की हार होगी, पिछली बार भी वे यही कह रहे थे. मुश्रीफ ने कहा, लेकिन नरेंद्र मोदी सत्ता में वापस आ गए और उनके नेतृत्व में देश में फिर से एनडीए सरकार आएगी।