logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पारशिवनी में नाबालिग प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले पारशिवनी थाना क्षेत्र  के सकरला पंढरी गांव में रहने वाले एक नाबालिग प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सकरला पंढरी निवासी गौरव वाघमारे (19) तथा पड़ोस में रहने वाली (17) जानवी नायले के बीच अच्छी जान-पहचान थी। जिसमें इन दोनों ने 4 सितंबर की रात गले में फांसी का फंदा डालकर एक साथ आत्महत्या कर ली है। जिसकी जानकारी आज 5 सितंबर को सुबह के समय मिली।

आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पारशिवनी के प्रभारी थानेदार हृदयनारायण यादव मामले की जांच कर रहे हैं। जबकि स्थानीय नागरिकों के अनुसार मामला प्रेम प्रकरण का दिखाई दे रहा है।