logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कन्हान के समीप विधायक आशीष जयसवाल की कार का एक्सीडेंट, दो की मौत, विधायक का पीए घायल


नागपुर: रामटेक विधायक आशीष जायसवाल (Ashish Jaisawal) के काफिले की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ, जब सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सभा में शामिल होने के लिए कन्हान (Kanhan) आ रहे थे। मृतक में महिला भी शामिल है। 

ज्ञात हो कि, शाम छह बजे कन्हान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सभा है। कन्हान में सभा होने के कारण तैयारी की पूरी जिम्मेदारी आशीष जायसवाल को दो गई है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को सभी रैली में शामिल होने के लिए रामटेक से कन्हान की ओर निकले। जैसे ही वाहन सभा स्थल से कुछ किलोमीटर पहले केंद्री टर्निंग पॉइंट से आगे बड़ी सर्विस रोड पर सामने से आती गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। 

टक्कर होते ही कार सड़क के निचे पलट गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल होगया। घटना की जानकारी मिलते ही कन्हान तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पाल पहुंचाया। वहीं पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।