logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पारडी फ्लाईओवर के सेंट्रल एवेन्यू रोड वाले हिस्से का विधायक कृष्णा खोपड़े ने किया उद्घाटन, नागरिकों जताई खुशी


नागपुर: नागपुर शहर के पारडी फ्लाईओवर के सेंट्रल एवेन्यू रोड वाले हिस्से को गुरुवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है। पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने आम जनता के साथ मिलकर इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के यातायात के लिए खोले जाने पर नागरिकों ने खुशी जाहिर की।  

पारडी फ्लाईओवर का निर्माण पिछले कई सालो से शुरू है। फ्लाईओवर का तीन हिस्सों को 2023 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में यातायात के लिए खोल दिया गया था, लेकिन एचबी टाउन, सेन्ट्रल एवेन्यू साइड सहित इनर रिंग रोड साइड का हिस्सा काम अधूरा होने के कारण उसे नहीं खोला गया था। पिछले कई दिनों से अधूरे काम को पूरा किया जा रहा था। 

आज गुरुवार को इस हिस्से को यातायात के लिए खोल दिया गया है। पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने आम जनता की मौजूगदी में पुल का उद्घाटन किया। शुरुआत में फ्लाईओवर ट्रायल के लिए खोला गया है। ट्रायल पूरा होने के बाद इसे आधिकारिक तौर पर खोल दिया जाएगा। उद्घाटन के बाद खोपड़े ने समर्थको के साथ मिलकर फ्लाईओवर से सफर किया।