logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधायक कृष्णाजी खोपडे की माताजी कमलाबाई खोपडे का निधन, शाम 5 बजे होगी अंत्येष्टि


नागपुर: पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णाजी खोपडे की माताजी कमलाबाई पंचमजी खोपडे का आज शनिवार, 9 मई 2026 को 96 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पूरे शहर और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। खोपडे परिवार को सांत्वना देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुँच रहे हैं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, कमलाबाई खोपडे की अंतिम यात्रा आज शनिवार शाम 5:00 बजे निकाली जाएगी। यह अंतिम यात्रा नंदनवन स्थित श्यामधाम मंदिर के पास, राजूजी खोपडे के निवास स्थान से शुरू होकर गंगाबाई घाट पहुंचेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में खोपडे परिवार और उनके समर्थकों में गहरी शोक संवेदना व्याप्त है।