logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Amravati: विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा ने निकाली कलश यात्रा, शामिल हुईं लाखों महिलाएं


अमरावती: हनुमानगढ़ी में 16 से 20 दिसंबर तक हनुमान चालीसा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के अवसर पर आज दोपहर 1 बजे अमरावती शहर के जिला स्टेडियम से करीब एक लाख महिलाओं की ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई. 

यह कलश यात्रा इर्विन चौक, जयस्तंभ चौक, राजकमल चौक, राजापेट उदानपूल, कवर नगर की स्टॉप, दस्तूर नगर, छत्री तालाब मार्ग श्री हनुमान गढ़ी पहुंची, शहर के हर चौक पर इस कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया.

हनुमान चालीसा चैरिटेबल ट्रस्ट, विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा की ओर से हनुमान गढ़ी में भगवान हनुमानजी की 111 फीट ऊंची मूर्ति बनवाई जा रही है. इस भूमि पूजन समारोह में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या, हनुमान गढ़ी से लाई गई मिट्टी और भक्ति-शक्ति कलश में लाई गई मिट्टी का उपयोग किया जाएगा.