logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने विदर्भ के तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया घोषित


नागपुर: विदर्भ में पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश से हालत बिगड़ गए हैं। मूसलाधार बारिश के कारण चंद्रपुर, अमरावती, गड़चिरोली जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को विदर्भ के तीन चंद्रपुर, गोंदिया और गड़चिरोली  जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान भारी बारिश होगी। 

महाराष्ट्र के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने विदर्भ के तीन जिलों के साथ महाराष्ट्र के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, रायगढ़ और सतारा जिले में भी भारी बारिश की बात कही है। 

फसलें बर्बाद, किसानों को बड़ा नुकसान

विदर्भ में इस बार मानसून तय समय से एक हफ्ता लेट पहुंचा। जून महीने में बारिश नदारद रही, वहीं जुलाई महीने की शुरुआत में भी नाम मात्र की बारिश हुई। हालांकि, महीने के आख़िरी दिनों में जोरदार बारिश शुरु है। लागातार मूलाधार बारिश के कारण खेत पानी में डूब गए हैं। कपास, सोयाबीन सहीत अन्य फसलें पानी में पुरी तरह बर्बाद हो गई है, जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम की मार से जूझ रहे किसानों ने सरकार से राहत की गुहार लगाई है। 

पुणे में हालात बिगड़े, उतरी सेना

पुणे में हुई लागातार बारिश से वहां स्थिति बेहद खराब हो गई है। शहरी सहीत ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। नदी नाले सभी उफान पर हैं। जिसके कारण शहर के रिहायशी इलाकों में पानी घूस गया। शहर पर बढ़ते संकट को देखते हुए प्रशासन ने पहले एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को उतार दिया था। वहीं अब सेना को भी राहत बचाव के लिए उतारा गया है।