logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

MonkeyPox: एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट, मेयो-मेडिकल में बेड सुरक्षित रखने के निर्देश


नागपुर: कोरोना (Corona) के बाद दुनिया के सामने मोंकीपॉक्स (Moneypox) का खतरा सामने आ गया है। यह वायरस अफ्रीका (Africa) से निकलकर अब अन्य देशों में फैलने लगा है, जिसके कारण विश्व स्वस्थ्य संगठन (World Health Organization) ने आपातकाल की घोषणा की है। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार (Central Government) ने सभी राज्यों को हाईअलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए नागपुर भी हाईअलर्ट है। नागपुर महानगर पालिका ने एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की जाँच करने का आदेश दिया है। इसी के साथ मेयो-मेडिकल में बेड़ो को आरक्षित किया गया है। 

केंद्र के अलर्ट के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को प्रदेश में मौजूदा सभी गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रमुखों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में सभी को मंकी पॉक्स को लेकर जारी निर्देशों को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। यही नहीं आपातकाल के समय के सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिए हैं। 

राज्य सरकार के आदेश के पश्च्यात नागपुर महानगर पालिका ने एयरपोर्ट अधिकारीयों से विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों की जांच करने का निर्देश दिए हैं। वहीं नागपुर मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने शहर के मेयो-मेडिकल अस्पताल को पत्र देकर मरीजों के लिए सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं।