logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Monsoon 2024: अंडमान पहुंचा मॉनसून, जून के पहले हफ्ते में महाराष्ट्र में करेगा प्रवेश


नागपुर: चिलचिलाती धुप और तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। इसके तहत मानसून अंडमान पहुंच गया है। जिसके बाद 31 मई को मानसून केरल से टकराएगा। ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने 19 तारीख को मानसून के अंडमान पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। जून के पहले हफ्ते में मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश करेगा। 

मई का महीना आधा बीच चूका है। विदर्भ सहित महाराष्ट्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार बना हुआ है। चिलचिलाती धुप और जला देने वाली गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून पहले आएगा. आईएमडी ने अंडमान में मानसून के आगमन की तारीख 19 मई दी थी। 

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने पुणे विभाग के प्रमुख केएस होसालिकर ने इस संबंध में ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने मानसून का 19 मई को अंडमान में प्रवेश करने की जानकारी दी। होसालिकर ने लिखा, हर बार मानसून 22 मई तक मानसून अंडमान में प्रवेश करता है। लेकिन इस वर्ष यह तीन दिन पहले यानी 19 मई को ही पहुंच चुका है। जिसके बाद अंडमान में मानसून के आगमन से बारिश शुरू हो गई है।

दस दिन में केरल पहुंच जाएंगे मानसून

अंडमान निकोबार में मानसून के प्रवेश के बाद अब इसका मूवमेंट केरल की ओर शुरू हो जाएगा। अंडमान से दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं को केरल पहुँचने में दस दिन लगते हैं। मॉनसून का यही रुख रहा तो 31 मई तक यह केरल में प्रवेश कर जाएगा। जिसके बाद केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में प्री-मॉनसून बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कहा कि 19 और 20 मई को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। 22 मई को केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 21 मई 2024 को 204.5 मिमी से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। मेघालय में 19 और 20 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

जून के पहले हफ्ते में महाराष्ट्र पहुंचेगा मानसून 
31 मई को केरल से टकराने के बाद मानसून जून महीने के पहले हफ्ते में महाराष्ट्र पहुंचेगा। आम तौर पर मानूसन महाराष्ट्र और विदर्भ में मानसून जून के मध्य में पहुँचता था। लेकिन इस बाद मानसून अपने तय समय से कुछ दिन पहले ही पहुंच सकता है।